फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमी के पेट से निकले 12 सोने के बिस्किट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर उस वक्त चौंक गए जब पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर पहुचे एक मरीज के पेट में सोने के बिस्कुट होने का पता चला।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया और उसकी छोटी आंत का ऑपरेशन कर सोने के 12 बिस्कुट निकाले हैं।

मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस और कस्टम विभाग के अधिकारी जांच में लगे हैं।

400 ग्राम से ज्यादा है वजन

सर गंगा राम अस्पताल के सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सीएस रामचंद्रन ने बताया कि मरीज को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद आठ अप्रैल की शाम भर्ती कराया गया था।

जांच के बाद पता चला कि उसके पेट में कोई धातु है। डॉक्टरों ने मरीज के परिजनों को सर्जरी कराने की सलाह दी। उसके बाद नौ अप्रैल को सर्जरी कर छोटी आंत से सोने के 12 बिस्कुट निकाले गए। इनका वजन 400 ग्राम से अधिक था।

सर्जरी के बाद 15 अप्रैल को मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

आखिर पेट में कैसे पहुंचे बिस्कुट?

हालांकि मामला संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई थी। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने शुरुआती जांच-पड़ताल के बाद मामले को कस्टम विभाग को सौंप दिया।

पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली निवासी धर्मपाल मलिक (60) सिंगापुर से दिल्ली आ रहा था।

संभावना है कि वहीं से वह बिस्कुट की तस्करी करके ला रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की सख्ती देखकर वह उन्हें निगल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें