फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ दिल्ली से गाजियाबाद न करें अप-डाउन, फिलहाल वहीं रहें

Thu, 07 May 2020 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

- नगरायुक्त ने सभी आरडब्ल्यूए, पार्षदों से की ऐसे लोगों को सलाह देने की अपील 
- कोरोना संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए लिया गया निर्णय 
- लॉकडाउन की अवधि में दिल्ली से गाजियाबाद न करें अप-डाउन 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ोसी राज्य दिल्ली में कार्यरत गाजियाबाद निवासी डॉक्टर्स और अन्य मेडिकल स्टाफ फिलहाल वहीं रहकर ड्यूटी करें। लॉकडाउन की अवधि में वह रोजाना अप-डाउन न करें। सीएमओ के निर्देश पर नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने अपर नगरायुक्त, जोनल प्रभारियों और सभी सफाई निरीक्षकों को अपने क्षेत्र की आरडब्ल्यूए और पार्षदों के साथ मिलकर लोगों से यह अपील करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में आने-जाने वालों से गाजियाबाद में संक्रमण ज्यादा फैलने का खतरा बना हुआ है। 

विज्ञापन


बीते दिनों गाजियाबाद और नोएडा से सटे दिल्ली बार्डर पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। दिल्ली में नौकरी पेशा लोगों के लिए आवागमन का समय निर्धारित कर दिया गया है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र और राजनगर एक्सटेंशन समेत कई क्षेत्रों की सोसायटियों में सैकड़ों की संख्या में ऐसे डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ रहते हैं जो दिल्ली में कार्यरत हैं। इनमें से ज्यादातर रोजाना अप-डाउन करते हैं। 

बीते दिनों राजनगर एक्सटेंशन की एसएससी सफायर सोसायटी में रहने वाले डॉक्टर भी दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद यह सोसायटी हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दी गई थी। गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली आने-जाने वाले लोगों से गाजियाबाद में संक्रमण के खतरे का अंदेशा जताया था। 
विज्ञापन


सीएमओ की ओर से भी नगर निगम को पत्र भेजकर लोगों से अपील किए जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने अपर नगरायुक्त आरएन पांडेय, अपर नगरायुक्त प्रमोद कुमार, सभी जोनल प्रभारियों और सैनिटरी इंस्पेक्टरों को शहर की आरडब्ल्यूए और पार्षदों से संपर्क कर इस अपील को दिल्ली में अप-डाउन करने वाले डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि शहर की आरडब्ल्यूए व एओए पदाधिकारी भी ऐसे लोगों से अपील करें कि वह लॉकडाउन की अवधि में दिल्ली में रहकर ही ड्यूटी करें और घर में आने-जाने से बचें, ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें