फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में फाइनल ईयर छात्रों की परीक्षा एक जुलाई से, 31 मई तक ऑनलाइन क्लास चलेंगी

Thu, 07 May 2020 09:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल बैठक में दो मई के फैसले में बदलाव, अब 31मई तक ऑनलाइन क्लास चलेंगी
- 15 जून तक पहले व दूसरे वर्ष के  छात्रों के असाइनमेंट व इंटरनल असस्मेंट परीक्षा नियंत्रक  वेबसाइट पर अपलोड होंगे
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा एक से 31 जुलाई के बीच ऑफ लाइन आयोजित होगी। विश्वविद्यालय में आगामी सत्र में दाखिले के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे। दाखिला प्रवेश परीक्षा एक अगस्त से शुरू होंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुधवार को गूगल मीट पर हुई। इसमें विश्वविद्यालय द्वारा दो मई के फैसले में बदलाव किया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने तीन मई से कैंपस में अगस्त तक गर्मियों की छुटिट्यां घोषित की गई थी। हालांकि अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग(यूजीसी) की 29 अप्रैल की गाइडलाइन का लागू करते हुए 15 जून से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी होंगी।

जामिया अकेडमिक काउंसिल की बैठक करीब चार घंटे तक ऑनलाइन चली। इसमें कुलपति प्रो. नजमा अख्तर, रजिस्ट्रार एपी सिद्दीकी, सभी डीन और परिषद के अन्य सदस्यों ने भाग लिया था। हिस्सा लिया। जामिया में 31 मई तक ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी। असाइनमेंट पांच जून तक जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अगस्त से पुराने छात्रों के लिए विश्वविद्यालय का नया सत्र और नए  दाखिला लेने वाले छात्रों का शैक्षणिक सत्र 2020 एक सितंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें