फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर DMRC की खास तैयारी: 106 अतिरिक्त मेट्रो चलेंगी, DTC ने भी की अतिरिक्त बसों की व्यवस्था

Tue, 29 Aug 2023 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। बीते सालों में रक्षाबंधन के दिन दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने का अनुभव रहा है। 
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर दिल्ली मेट्रो ने विशेष तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन चलाने के साथ ही कई ट्रेनों को स्टैंडबाय में भी रखा गया है। ताकि यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही उसे ट्रैक पर दौड़ाई जा सके। वहीं डीटीसी ने भी त्योहार को ध्यान में रख ज्यादा से ज्यादा सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी की है। जिस रूट पर ज्यादा मांग होगी उस रूट पर अतिरिक्त बस उतार कर यात्रियों की राह आसान की जाएगी। 

विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। बीते सालों में रक्षाबंधन के दिन दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ होने का अनुभव रहा है। इसे देखते हुए बुधवार को अन्य दिनों के मुकाबले 106 अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। भारी भीड़ से निपटने के लिए सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती रहेगी साथ ही अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। 

ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी और टाइमिंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार पूरे दिन अतिरिक्त टिकट काउंटर खुले रहेंगे। यात्रियों की सहायता और मार्गदर्शन के लिए प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर ग्राहक सुविधा एजेंट तैनात रहेंगे। पूरी टीम मॉनिटरिंग करेगी। उधर, दिल्ली परिवहन निगम ने भी खास इंतजाम यात्रियों को लिए किया है। कश्मीरी गेट, आनंद विहार व सराय काले खां बस अड्डे की ओर आने-जाने वाली बसों के चार से पांच फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

दिल्ली मेट्रो का क्रेज लगातार बढ़ रहा 
दिल्ली मेट्रो का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ने नया यात्रियों को सफर कराने का रिकार्ड कायम किया है। सोमवार को 68.16 लाख यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया। यह संख्या कोविड काल के पहले और अब तक की सबसे अधिक है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने 10 फरवरी 2020 को अधिकतम 66,18,717 दैनिक यात्रियों की संख्या दर्ज की थी। यह रिकार्ड भी सोमवार को टूट गया। डीएमआरसी का कहना है कि यह उपलब्धि समर्पित कर्मचारियों के प्रयासों, दिल्ली एनसीआर निवासियों के समर्थन से प्राप्त हुआ है। विश्व स्तरीय परिवहन लोगों के विश्वास को दर्शाता है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें