फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो पर संक्रमण का साया: कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर ये एहतियाती उपाय हुए लागू, सफर करने से पहले जान लें ये बातें

Thu, 16 Jun 2022 09:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी में बुधवार को कोरोना के सर्वाधिक 1375 नए मामले दर्ज किए गए। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक उड़न दस्ते में तैनात टीमें सफर के दौरान यात्रियों पर लगातार नजर रख रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई और उन्हें कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का निर्देश दे रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक बार फिर एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया है। सफर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए उड़न दस्ते तैनात किए गए हैं। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में कोरोना के 7,100 से अधिक मामले सामने आए हैं। अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सात जून को संक्रामकता दर 1.92 प्रतिशत से बढ़कर 15 जून को 7.01 प्रतिशत हो गई है।

विज्ञापन

राजधानी में बुधवार को सर्वाधिक 1,375 कोविड मामले दर्ज किए गए। डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक उड़न दस्ते में तैनात टीमें सफर के दौरान यात्रियों पर लगातार नजर रख रही हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाती है। टीमें यात्रियों का औचक निरीक्षण कर उन्हें कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का निर्देश दे रही हैं। संक्रमण से बचाव के लिए हैंड सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि संक्रमण का प्रसार न हो।
विज्ञापन

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के मुताबिक डीडीएमए के निर्देशों का पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मई में नियमों की अनदेखी करने वाले 2,158 यात्रियों पर (ओ एंड एम अधिनियम की धारा 59) जबकि जून के पहले सप्ताह में 500 से अधिक यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया। डीएमआरसी के अधिकारियों ने यात्रियों में जागरुकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान भी शुरू कर दिया है। दिल्ली मेट्रो ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाए हैं। मेट्रो के अंदर उदघोषणाएं की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें