फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएमआरसी को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी इकाई पुरस्कार मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया है। मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (एनईसीए) 2025 के तहत मेट्रो स्टेशन क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकारी इकाई पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में दिया।
डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने स्टेशन की ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना के रूप में यह पुरस्कार ग्रहण किया। केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने देश भर के विभिन्न मेट्रो रेल प्रणालियों से प्राप्त आवेदनों का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद इस स्टेशन का चयन किया। ईस्ट विनोद नगर मेट्रो स्टेशन ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में कुल बिजली खपत (किलोवाट घंटा) और ऊर्जा प्रदर्शन सूचकांक (ईपीआई) (किलोवाट घंटा/वर्ग मीटर वर्ष) में उल्लेखनीय और निरंतर कमी दर्ज करके यह सम्मान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह उपलब्धि विभिन्न उपकरणों की ऊर्जा उपयोग की नियमित निगरानी और लक्षित ऊर्जा संरक्षण उपायों से हासिल की गई, जिसमें 405 पारंपरिक ट्यूब लाइट फिक्स्चर (2 X 28 वाट) को एलईडी ट्यूब लाइट (2 X 14 वाट) से बदलना शामिल है। स्टेशन पर 150 किलोवाट क्षमता का छत पर सौर संयंत्र स्थापित है, जो सौर ऊर्जा से अपनी कुल ऊर्जा आवश्यकता का 49 प्रतिशत पूरा करता है, जिससे ग्रिड से बिजली पर निर्भरता काफी कम हो गई है। यह स्टेशन भारतीय हरित भवन परिषद (आईजीबीसी) से प्लैटिनम रेटिंग प्राप्त है, जो स्थिरता और पर्यावरण प्रबंधन के प्रति इसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें