फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रूसी कलाकार निकस सफरोनोव की प्रदर्शनी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। रूस के प्रसिद्ध कलाकार और पीपुल्स आर्टिस्ट ऑफ द रशियन फेडरेशन निकस सफरोनोव की एकल कला प्रदर्शनी ‘ड्रीम विजन’ दिल्ली में आयोजित हुआ। यह प्रदर्शनी भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक साझेदारी को सशक्त करने वाली एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल मानी जा रही है। परियोजना का आयोजन रोजनेफ्ट ऑयल कंपनी के सहयोग से किया गया है।
विज्ञापन


सफरोनोव भारत में अपनी 100 चुनिंदा पेंटिंग्स लेकर आए हैं, जिनमें शास्त्रीय, प्रतीकात्मक, लैंडस्केप और उनकी विशिष्ट ‘ड्रीम विजन’ शैली की कृतियाँ शामिल हैं। भारतीय दर्शकों के लिए उन्होंने विशेष रूप से भारत के इतिहास, संस्कृति, धर्म और पौराणिक कथाओं से प्रेरित नई शृंखला तैयार की है, जिसमें स्थापत्य विरासत और प्रतिष्ठित स्थलों की कलात्मक झलक देखने को मिलती है। प्रदर्शनी की खास बात कला और आधुनिक तकनीक का संगम है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मल्टीमीडिया के माध्यम से चित्रों को जीवंत अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया गया है। आधुनिक रूसी कला से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से प्रदर्शनी का प्रवेश निशुल्क रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें