फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार: दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों के वेतन में होगी भारी कटौती

Tue, 18 Aug 2020 11:13 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते कई महीने से दिल्ली मेट्रो का संचालन ठप होने की वजह डीएमआरसी को भारी घाटा झेलना पड़ा है। इसी के मद्देनजर मेट्रो ने कर्मचारियों की सुविधाओं और भत्तों में 50 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। वेतन कटौती अगस्त 2020 से लागू होगी। मूल वेतन (बेसिक पे) पर 15.75 प्रतिशत की दर से कर्मचारियों को भत्ता दिया जाएगा। कई जरूरी कामों के लिए एडवांस पेमेंट की सुविधा पर भी रोक लगाई गई है।

विज्ञापन

 
डीएमआरसी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि मेट्रो सेवाएं नहीं चलने की वजह से वित्तीय स्थिति बहुत खराब है लिहाजा यह फैसला लेना पड़ा है। आदेश में कहा गया है कि इसमें महीने से अगले आदेश तक पर्कस  और भत्तों में 50 प्रतिशत की कटौती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें