फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro Timings on Diwali: DMRC ने दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग में किया बदलाव, जानें कितने बजे से मिलेंगी सेवाएं

Wed, 08 Nov 2023 05:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिवाली के चलते आखिरी मेट्रो ट्रेन सेवा 12 नवंबर 2023 (रविवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से रात 10:00 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। दिवाली के दिन रविवार को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो रात 10 बजे तक ही मिलेगी। हालांकि, दिन में मेट्रो ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित समय से ही चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए यह जानकारी साझा की है। ऐसे में दिवाली वाले दिन टर्मिनल स्टेशन से अंतिम मेट्रो रात 10 बजे तक ही चलेगी। अन्य दिनों में टर्मिनल स्टेशन से आखिरी ट्रेन रात 11.59 मिनट तक चलती है। वहीं, रविवार को सभी लाइनों व सेक्शनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 6 बजे से और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें