फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीएमआरसी और एनएसडी ने सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए किया एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएमआरसी अपने मेट्रो भवन सभागार समेत अन्य परिसरों में में एनएसडी द्वारा थिएटर आधारित इंटरैक्टिव सत्र
विज्ञापन

-जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा प्रदान करेगा

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने कर्मचारियों और यात्रियों के बीच थिएटर कला, सांस्कृतिक जागरूकता और रचनात्मक जुड़ाव बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह तीन साल के लिए लागू होगा और आवश्यकता पड़ने पर दोनों पक्ष इसे आगे बढ़ा सकते हैं। इस समझौते पर डीएमआरसी भवन में हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान डीएमआरसी की ओर से निदेशक (संचालन और सेवाएं) डॉ. अमित कुमार जैन और एनएसडी की ओर से निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी ने इसे औपचारिक रूप दिया। इस साझेदारी का उद्देश्य मेट्रो यात्रियों और कर्मचारियों को थिएटर कला और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से जोड़ना है।

एमओयू के अनुसार, डीएमआरसी अपने मेट्रो भवन सभागार समेत अन्य परिसरों में में एनएसडी द्वारा थिएटर आधारित इंटरैक्टिव सत्र, जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा प्रदान करेगा। एनएसडी को कर्मचारियों और यात्रियों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा। डीएमआरसी प्रचार सामग्री जैसे स्टैंडी, बैनर और सार्वजनिक घोषणाओं के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा, एनएसडी की टिकटिंग प्रणाली को डीएमआरसी के मोबाइल एप्लीकेशन के साथ जोड़ा जा सकता है। दोनों संस्थान कर्मचारियों के लिए थिएटर कौशल और रचनात्मक अभिव्यक्ति बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगा। कर्मचारियों के बच्चों के लिए भी विशेष कार्यशालाएं होंगी, जिनके लिए रियायती शुल्क निर्धारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, एनएसडी अपने कार्यक्रमों में डीएमआरसी अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। साथ ही, उन्हें मंच, प्रकाश और ध्वनि जैसी सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करेगा। दोनों पक्ष सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक, कहानी सुनाने के सत्र और अन्य थिएटर प्रारूपों का उपयोग करेंगे। इस साझेदारी के जरिए डीएमआरसी और एनएसडी का उद्देश्य केवल कला और संस्कृति का प्रचार नहीं, बल्कि यात्रियों और कर्मचारियों में सामाजिक मुद्दों और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें