फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट: फिर हुई डीएमआईसी की अनदेखी

Wed, 09 Jul 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा समेत प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) को लेकर रेल बजट में कुछ भी जिक्र नहीं किया गया है।
विज्ञापन


यह परियोजना कछुआ गति से चल रही है। धरातल पर यह कब उतरेगी इसकी समय सीमा नहीं बताई गई है।

डीएमआईसी परियोजना न केवल ग्रेटर नोएडा बल्कि उत्तर प्रदेश के लिए मील का पत्थर होगी। इस प्रोजेक्ट से विश्व पटल पर ग्रेनो की पहचान बनेगी। क्योंकि यहां पर एशिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप होगी।
विज्ञापन


परियोजना के लिए 1600 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। कई सालों से घोषित इस परियोजना के लिए अभी मात्र 747 हेक्टेयर जमीन का ही अधिग्रहण हो सका है।

शेष जमीन के अधिग्रहण में ग्रेनो प्राधिकरण को इसलिए दिक्कत आ रही है क्योंकि किसान ज्यादा कीमत लेने पर अड़े हैं। जब तक जमीन का अधिग्रहण नहीं हो जाता, तब तक आगे का काम शुरू नहीं हो सकता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें