फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में धारा-144 के उल्लंघन पर सख्त निर्देश

Mon, 05 Oct 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी के बिसहाड़ा गांव में धारा-144 के बावजूद नेताओं के आने-जाने का सिलसिला जारी है। जिस पर डीएम ने सख्ती दिखाते हुए एडीएम और एसडीएम को तलब किया है।
विज्ञापन


डीएम ने धारा-144 के दौरान बिसहड़ा में हो रही गतिविधियों को लेकर एसएसपी को भी चेतावनी दी है। इतना ही नहीं हिंदू रक्षा दल पर केस दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछा है कि जब बिना प्रशासन की अनुमति के बिसाहड़ा गांव में पंचायत नहीं हो सकती तो पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के मौजूद रहते पंचायत क्यों और कैसे होने दी गई।
विज्ञापन


प्रशासन की रोक का उल्लंघन होने पर एडीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ और संबंधित थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी को दी गई चेतावनी

दरअसल, जनपद में धारा-144 लगी हुई है। इसके बावजूद रविवार को संगीत सोम ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सभा की। वहीं, बसपा नेता नसीमुद्दीन के काफिले में बड़ी संख्या में गाड़ियां पहुंचीं।

इसी के चलते जिलाधिकारी की ओर से शनिवार को जिले के पुलिस कप्तान किरन एस को पत्र भेजकर बिसाहड़ा में पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने व गांव में बिना प्रशासन की अनुमति के कोई पंचायत आदि न होने के निर्देश दिए थे।

डीएम ने एडीएम प्रशासन चंद्रशेखर, एसपी संजय सिंह, एसडीएम राजेश कुमार, सीओ अनुराग सिंह और थानाध्यक्ष सुबोध कुमार को नोटिस जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें