फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से बनवाएं कहीं का भी डीएल

Tue, 05 Jan 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही लोग देश के किसी भी आरटीओ आफिस से अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकेंगे। परिवहन विभाग का डाटा ऑनलाइन किया जा रहा है। इसके बाद आधार कार्डधारक व्यक्ति देश में कहीं से भी अपना डीएल बना सकेंगे।
विज्ञापन


आवेदन जमा होने पर आरटीओ ऑफिस का सॉफ्टवेयर आवेदक के जनपद के रिकार्ड से उसका मिलान कर डीएल जारी कर देगा। डीएल कहीं से भी बनवाया जाए, आवेदक का रिकार्ड उसके होम डिस्ट्रिक्ट के आरटीओ आफिस में ही डाउनलोड होगा।

परिवहन विभाग अब एडवांस टेकभनोलॉजी से लैस होगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद है कि अप्रैल से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। परिवहन विभाग के आईटी एक्सपर्ट ने इसका सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


उसका परीक्षण भी हो गया है। सभी लोगों का डाटा आधार कार्ड में शामिल किया जा रहा है। लोगों का महत्वपूर्ण डाटा आधार कार्ड से उठा लिया जाएगा।

अभी तक लोगों को डीएल बनवाने के लिए अपने जिले में ही जाना पड़ता है। उनका रिकार्ड अपने जनपद के आरटीओ आफिस में ही होता है।

यदि व्यक्ति किसी दूसरे जनपद से डीएल बनवाया चाहता है तो उसको वहां की स्थानीय आईडी देनी होती है। इसकेसाथ ही संबंधित जनपद से एनओसी लेकर फाइल मंगवाई जाती है।

परिवहन विभाग ने अब सभी जनपदों में डीएल और वाहनों के रिकार्ड को ऑनलाइन किया जा रहा है। हालांकि आवेदक को डीएल अपने जिले में ही रजिस्टर्ड होगा, लेकिन इसको किसी भी प्रदेश-जनपद से आरटीओ डाउनलोड कर सकेंगे। उसको डीएल जारी करने के बाद मैनुअल रिकार्ड और एप्लीकेशन संबंधित जनपदों को बाद भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें