दिवाली के दिन भी लोगों को पानी की किल्लत झेलनी होगी। 28 अक्तूबर से गंगाजल आपूर्ति सुचारु होने की संभावना है। ऐसे में रेजीडेंट्स ने दिवाली के दिनों में दोनों वक्त आपूर्ति की मांग की है। पानी नहीं मिलने से त्योहार पर जनता को जल संकट झेलना पड़ रहा है।
सफाई के चलते गंगनहर से पेयजल की सप्लाई रोकी गई है। नगर निगम की व्यवस्था से ऐसा लगता है कि दिवाली और फिर भाईदूज पर भी लोगों को दोनों वक्त पानी नहीं मिलेगा। वसुंधरा जोन की कौशांबी, वैशाली, वसुंधरा और डेल्टा कॉलोनी में दिवाली पर पेयजल किल्लत बनी रहने की संभावना है।
नगर निगम के अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि दिवाली के लिए टैंकरों को तैयार रखा गया है, अगर कहीं से पेयजल नहीं मिलने की शिकायत आती है, तो टैंकर भेजे जाएंगे। पानी स्टोर किया गया है, जिससे दिवाली पर पर्याप्त आपूर्ति की जा सके।