फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनु लग्न में पूजन करने से व्यापार में होगी वृद्धि

Wed, 22 Oct 2014 01:12 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दीपावली सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार है। इसलिए सुख समृद्धि के वास के लिए शुभ मुहूर्त में ही लक्ष्मी-गणेश का पूजन फलदायी रहेगा।
विज्ञापन


इस बार लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.40 बजे से शाम 7.15 बजे तक रहेगा। सुबह 10.39 से 12.42 बजे तक धनु लग्न रहेगा जो व्यापारी वर्ग के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त रहेगा।

पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि सुबह केधनु लग्न के मुहूर्त के अलावा रात्रि 1.19 बजे से 3.36 बजे तक सिंह लग्न है ये भी व्यापारी वर्ग के लिए शुभ है।

इसके अलावा दोपहर 3.53 बजे से 5.18 बजे तक मीन लग्न रहेगा। लक्ष्मी पूजन के लिए 5.40 से 7.15 तक लक्ष्मी पूजन का समय शुभ है।

स्थिर लग्न प्रात: 8.17 से 10.35 तक वृश्चिक लग्न
स्थिर लग्न दोपहर 2.21 से 3.49 तक तक कुंभ लग्न (बीच में से राहु काल निकाले)
स्थिर लग्न शाम 6.50 से 8.46 तक वृष लग्न
स्थिर लग्न (कुबेर पूजन) रात्रि से 1.19 से 3.36 तक सिंह लग्न
वर्जित समय 1.30 मिनट से 3.00 बजे तक है राहु काल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें