फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर का निर्माण शुरू नहीं तो दिवाली नहीं : गिरिराज सिंह

Mon, 19 Nov 2018 10:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
giriraj singh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केंदीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राम मंदिर के निर्माण के लिए संकल्प करने का आह्वान किया। सनातन हिन्दू वाहिनी के चतुर्थ स्थापना दिवस समारोह के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि यह कितना उचित है कि अयोध्या में भगवान राम तिरपाल में विराजमान है और हम अपने घरों के निर्माण में लगे हुए हैं। उन्होंने आह्वान किया कि इस स्थापना दिवस पर हम सभी प्रण करें कि यदि अगली दिवाली तक भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो हिन्दू समाज अपने घरों में दीपोत्सव नहीं मनाएगा। 

विज्ञापन


कालकाजी मंदिर में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती रोहिंग्या और जनसंख्या नियंत्रण करना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर कोई मकान का निर्माण नहीं बल्कि करोड़ों भक्तों की आस्था का मंदिर है। ऐसे में मुस्लिम समुदाय को आगे आकर स्वयं मंदिर का निर्माण में भागीदारी बनना चाहिए।  

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर, सांसद मीनाक्षी लेखी, विधायक कपिल मिश्रा, पूर्व मेयर सत्या शर्मा, ईडीएमसी की उप महापौर किरण, पार्षद माया बिष्ट, नई दिल्ली जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष पंकज जैन, वाहिनी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा, सुजाता शर्मा, अभिमन्यू राजपूत, दीप्ती चौहान सहित विभिन्न समाजों के दर्जनों प्रतिनिधी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी ने हाथ खड़े कर मंदिर निर्माण की शपथ ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें