फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली के डीटीसी डिपो में सजेंगे दीपावली मेले के स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) 31 अक्तूबर को अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए दिवाली मेले का आयोजन करेगा। इस मेले में खाने-पीने के सामान और मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए जाएंगे। कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलेगा।
डीटीसी प्रशासन ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को मेले की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पूर्वी जोन में कुल 15 स्टॉल लगेंगे, जिनमें आठ खाने-पीने के और सात खेल के होंगे। डिपो के कर्मचारी या उनके परिवार के सदस्य ही इन स्टॉलों को लगाएंगे। मेले के आयोजन के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक अपने अधीन आने वाले डिपो के प्रबंधकों को स्टॉल की जिम्मेदारी सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल लगाने और चलाने का पूरा खर्च संबंधित कर्मचारियों को उठाना होगा। हालांकि, प्रशासन विभाग टेंट और मेज उपलब्ध कराएगा। स्टॉल से होने वाली पूरी कमाई कर्मचारियों की होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक डीटीसी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य अपने डिपो प्रबंधक के पास नाम दे सकते हैं। प्रशासन ने क्षेत्रीय प्रबंधकों से सोमवार तक सभी आवश्यक जानकारी जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें