फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 पर 19 से 25 जुलाई तक रहेगा डायवर्जन

Sat, 12 Jul 2014 01:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कावंड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है, जिसके तहत एनएच-58 पर 19 से 25 जुलाई तक यातायात में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


19 जुलाई से भारी (ट्रक, बस, ट्रैक्टर) और 22 जुलाई से हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। टीआई अनिल कुमार ने बताया कांवड़ियों की तादाद के हिसाब से रूट डायवर्जन में परिवर्तन किया जा सकता है।

दिल्ली से गाजियाबाद: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वारा जाने वाले भारी वाहन यूपी गेट, विजयनगर बाईपास, एनएच-24 पर डासना तिराहा, हापुड़ होते हुए जाएंगे।

बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के अत्यधिक आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए दिल्ली-लोनी की ओर से सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर सोनीपत करनाल होते हुए सहारनपुर जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से यूपी बॉर्डर, भोपुरा, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर एनएच-24 होकर जा सकेंगे।

दिल्ली-मुथरा-बदरपुर की तरफ से दिल्ली होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल, नोएडा मोड़ गौतमबुद्धनगर में प्रवेश कर एक्सप्रेस वे होकर ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंडी सिकंदराबाद में जीटी रोड पर आकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।

लोनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन भोपुरा बार्डर से दिल्ली में सीमापुरी आनंद विहार गाजीपुर चौराहा यूपी गेट होकर राजमार्ग एनएच-24 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील-हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद से मोदीनगर जाने और आने वाले वाहन हापुड़ चुंगी, आत्माराम स्टील, पिलखुवा ,अव्वलपुर, फरीदपुर होते हुए मोदीनगर जाएंगे। इसी मार्ग से वापस आएंगे।

गाजियाबाद से मुरादनगर आने जाने वाले वाहन आत्मास्टील, पिलखुवा से कनौजा, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री होते हुए मुरादनगर जाएंगे। इसी मार्ग से लौटेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें