फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

Wed, 29 Mar 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
मंगलवार को नूंह उपायुक्त मनीराम शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने जिला के लोगों का आह्वान किया कि वे भी जागरूक होकर इन कार्यक्त्रस्मों में अपना योगदान दें। उपायुक्त ने बैठक में स्वास्थ्य, विभाग व संबंधित अधिकारियों से कहा कि 2 से 4 अप्रैल तक चलने वाले इस पोलियों अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

जीरो से पांच साल तक के कुल 2 लाख 89 हजार 318 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 964 बूथ व एक हजार 104 टीमों का गठन किया गया है, जिसमें 39 ट्रांजिस्ट टीम व 57 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है और तीन हजार 565 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इनमें 279 स्वास्थ्य विभाग एक हजार 304 आंगनवाड़ी वर्कस, आंगनवाड़ी हैल्पर, आशा व एक हजार 982 वोलिटंयर को विशेष ट्रेनिंग देने उपरांत लगाया गया है। उन्होंने जिले के सभी ग्राम सचिवों, जिले की सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स, सभी पटवारी व सभी एएनएमएस को निर्देश दिए कि वो कार्य को गहनता से लेते हुए कार्य को सफल बनाए।

उन्होंने कहा कि अगर इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बरती गई तो इसके आप स्वयं जिम्मेदार होगें। इस संबंध में उप-सिविल सर्जन डॉ. कमल मेहरा ने बताया कि उपरोक्त के अलावा स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर, स्टाफ नर्स, एएनएम, आंगनवाड़ी वर्कर व हेल्पर, आशा व अन्य लोगों का सहयोग भी इस अभियान में लिया जाएगा।

इस अभियान के तहत पहले दिन 2 से 4 अप्रैल तक पांच वर्ष के बच्चों को सभी बूथों पर जबकि दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली इस अभियान में 208 सुपरवाइजरों की भी डयूटी भी लगाई गई है।

उप-सिविल सर्जन ने बताया कि इस कार्यक्त्रस्म के तहत विशेष रूप से बल दिया गया कि पांच साल तक कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पिलाने से वंचित ना रहे। इस अभियान में विशेष रूप से ईंट-भट्ठे, बस स्टैंड, निर्माण स्थल व विभिन्न बस्तियों को चिन्हित कर लिया गया है, जिन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्त्रस्म को सफल बनाने के लिए जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर पोलियो वैक्सिन प्रचूर मात्रा में उपलब्ध करा दी गई है।

उप-सिविल सर्जन ने महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक संस्थाओं व समाज के लोगों से इस विशेष पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग करें। इस अवसर पर एसडीएम फिरोजपुर-झिरका अनीश यादव, सुशासन सहयोगी मोहित सोनी, डा. एस.के. कोशिक, डा. जितेंद्र, डा. विमलेश तिवारी, डा. गोबिंद शरण, डा. प्रियंका, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर, सीडीपीओ नूंह अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें