फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आपस में भिड़े दो पूर्व प्रधान, दोनों पक्षों में जमकर चली लाठियां और हुई फायरिंग; सात लोग गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 09:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ जिले में गन्ना क्रय केंद्र लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग भी हुई। पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के छपकौली गांव में दो पक्षों में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। गांव के दो पूर्व प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान काफी देर तक पथराव भी हुआ, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के साथ कई लोगों को हिरासत में लिया। मामले में 26 नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, छपकौली  गांव में प्रतिवर्ष सिंभावली शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगाया जाता है, लेकिन इस बार कुछ ग्रामीण इसका विरोध कर रहे थे। जबकि मिल के अधिकारी दूसरे पक्ष से मिलकर गन्ना क्रय केंद्र लगाने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गन्ना क्रय केंद्र लगाने को लेकर मंगलवार देर रात गांव के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह व अन्य पूर्व प्रधान अजयपाल पक्ष के लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 

इस दौरान काफी देर तक पथराव भी हुआ। एक पक्ष के लोगों ने अपने घर से फायरिंग कर दी, जिसके बाद गांव लोगों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए ग्रामीण अपने घरों में कैद हो गए। सूचना के बाद थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाने का प्रयास किया। लाठियां फटकारकर लोगों को तितर-बितर करते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन


एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार की तहरीर पर एक पक्ष के अजयपाल, कुशलपाल, मदनपाल, सुधीर, अनिल, गंगा सिंह, अनमोल ढिल्लन, जिला मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के दिग्विजय सिंह व दूसरे पक्ष से राजीव, राजू, मुनेश, संजय, मनमोहमन, शिवकुमार, जितेंद्र आकाश, मनीष, गौरव, नीशू, बाबू, भूपेंद्र, अमरीक, जितेंद्र, ललित, अमरपाल सहित दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें