फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बार अध्यक्ष पद को लेकर अधिवक्ताओं में विवाद, पिस्टल दिखाते हुए वकील बोले- गुंडागर्दी नहीं चलेगी; Video

Mon, 23 Dec 2024 06:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष पद को लेकर अधिवक्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। कार्यालय में ही एक पक्ष की ओर से चुने गए अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की ओर से पिस्टल निकालकर कहा गया कि अब बार में गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष पद को लेकर अधिवक्ताओं के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष पद को लेकर अधिवक्ताओं के दो पक्षों में सोमवार को फिर से विवाद हो गया। कार्यालय में ही एक पक्ष की ओर से चुने गए अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की ओर से पिस्टल निकालकर कहा गया कि अब बार में गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। किसी भी हाल में न तो बार कार्यालय में नेतागीरी होगी और न ही गुंडागर्दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की ओर से चुने गए अध्यक्ष सुमन राघव ने अपने सुरक्षाकर्मी से मशीनगन लेकर उन पर तान दी। वहीं, सुमन राघव ने आरोप लगाया कि रविंद्र शर्मा की ओर से पहले पिस्टल निकालकर उन पर तानी, और जान से मारने की धमकी दी। जबकि उनकी ओर से किसी भी हथियार से न तो हाथ लगाया गया है और न ही किसी को धमकी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें