फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गंदगी और जहरीली हवा, मुख्यमंत्री का एमसीडी पर फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी को 15 दिन की चेतावनी, कहा- कागजी रिपोर्ट नहीं, जमीन पर दिखे काम
विज्ञापन

विनोद डबास
नई दिल्ली। प्रदूषण की काली चादर में लिपटी दिल्ली और खराब सफाई व्यवस्था पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एमसीडी अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। राजधानी की हालात पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि एमसीडी का कामकाज सुस्त, अव्यवस्थित और जनता के प्रति गैर-जिम्मेदार होता जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने व सभी मंत्रियों ने सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आया कि कूड़ा प्रबंधन बुरी तरह चरमरा चुका है। कई प्रमुख बाजारों, आवासीय कॉलोनियों, मुख्य सड़कों और नालों के पास कूड़े के ढेर खुले पड़े मिले।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था कागजों पर चल रही है। जमीन पर काम कहीं दिखाई नहीं देता। दिल्ली में प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर है और एमसीडी की ओर से प्रदूषण रोकने के लिए किए गए उपाय सिर्फ रिपोर्टों में दर्ज हैं जमीन पर इनका कोई असर नहीं है। धूल रोकने के लिए जारी निर्देश लागू नहीं हुए। सड़क किनारे धूल हटाने की मशीनें ज्यादातर निष्क्रिय हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में कोई विशेष कार्रवाई नहीं दिख रही है। यदि एमसीडी की यही हालत रही तो प्रदूषण पर किसी सुधार की उम्मीद बेमानी है।
स्पष्ट व जमीनी सुधार दिखे
मुख्यमंत्री ने एमसीडी आयुक्त को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों में सफाई और प्रदूषण नियंत्रण पर स्पष्ट और जमीनी सुधार दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब बहानों का दौर खत्म हो चुका है और जनता को परिणाम चाहिए। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, महापौर राजा इकबाल सिंह, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही, मुख्य सचिव और एमसीडी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दो पार्किंग चालू न होने पर लगाई फटकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मनाए गए पखवाड़े के दौरान ग्रेटर कैलाश और पंजाबी बाग में दो पार्किंग का उद्घाटन किया गया था लेकिन आज तक चालू नहीं हुईं। इस बारे में उनके पास सीधे पीएमओ से शिकायत आई है। इस दौरान आयुक्त ने सफाई दी कि पेड़ काटने की स्वीकृति नहीं मिलने के अलावा फायर विभाग से एनओसी अटकने के कारण पार्किंग चालू नहीं हो पाई है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सुविधा चालू करने की तैयारी पूरी नहीं थी तो उद्घाटन क्यों किया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें