फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर पलटा एलजी का फैसला, ACB प्रमुख की नियुक्ति रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के नए चीफ मुकेश कुमार मीणा को चार्ज लेने से मना कर दिया है। दिल्ली के सतर्कता निदेशक ने मीणा को आदेश जारी करते हुए उन्हें फिर से दिल्ली पुलिस में वापस जाने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें कि उपराज्यपाल नजीब जंग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी की सरकार को तगड़ा झटका देत हुए ने दिल्ली पुलिस के सात इंस्पेक्टरों को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में भेजने के साथ-साथ मौजूदा चीफ एसएस यादव के ऊपर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा को बिठा दिया था।

अरविंद केजरीवाल सरकार का लंबे समय से एसीबी में नियुक्ति को लेकर उपराज्यपाल से और इसके काम करने के तौर तरीकों पर दिल्ली पुलिस से विवाद चला आ रहा है। इसी के चलते हाल ही में केजरीवाल सरकार ने बिहार के कुछ पुलिस अधिकारियों को एसीबी में तैनात कर दिया था।
विज्ञापन


सरकार के उस फैसले से उपराज्यपाल खफा थे और जंग के इस फैसले से प्रदेश सरकार नाराज नजर आ रही है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि क्या सीएनजी घोटाले की फाइल खुलने के डर से एसीबी में नए चीफ की नियुक्ति की जा रही है।

इस बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने कहा कि मीणा की नियुक्ति का फैसला एलजी ने किया है और उन्हें चार्ज लेने के लिए कहा गया है। इस बारे में कोई भी विवाद नहीं है।
विज्ञापन

पहले ही विवाद में रहे थे मीणा

शाखा में अचानक ज्वाइंट कमिश्नर का नया पद बनाकर अपने चहेते अफसर की नियुक्ति और रात में ही पद संभालने के आदेश के पीछे क्या साजिश है। सिसोदिया ने लिखा, ‘ये वही अफसर हैं, जिन्होंने किसान गजेंद्र की आत्महत्या को हत्या बनाकर मुझे फंसाने की स्क्रिप्ट लिखी थी।’

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने बताया कि अभी तक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एसएस यादव सबसे सीनियर थे, अत: वह एसीबी के चीफ थे। अब मुकेश सबसे सीनियर हैं।

गांधी नगर थाने में तैनात एटीओ बृज मोहन, मंदिर मार्ग थाने के तफ्तीश इंस्पेक्टर केके मिश्रा, पूर्वी दिल्ली में तैनात विवेकानंद झा, दक्षिण जिले में तैनात राजकुमार, महरौली थाने में तैनात राजेंद्र प्रसाद, ट्रैफिक में तैनात इंस्पेक्टर रिछपाल मीणा और बाबा हरीदास नगर थाने में तैनात पूरनचंद को एसीबी भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें