फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ बकाया नहीं चुकाने पर थ्रीसी बिल्डर का निदेशक गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 10:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी

सार

  • दादरी एसडीएम और पुलिस की टीम ने दिल्ली बॉर्डर से किया गिरफ्तार
  • निदेशक को हवालात में बंद किया
विज्ञापन
थ्रीसी बिल्डर के निदेशक विदुर भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बकायेदारों से वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थ्रीसी बिल्डर के निदेशक विदुर भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


दादरी तहसील के राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त रुप से बुधवार को कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया नहीं चुकाने पर यह कार्रवाई की है। फिलहाल विदुर भारद्वाज को तहसील दादरी के हवालात में रखा गया है। 
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी राजीव राय ने बताया कि राजस्व वसूली को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने तहसील दादरी के समस्त बकायेदारों को चेतावनी दी है कि सभी बकायेदार अपने अपने बकाये की धनराशि तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा उन सबके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें