फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस अड्डा तक मेट्रो का जमीनी सर्वे पूरा

Sat, 26 Jul 2014 01:05 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो रूट का टोपोग्राफिकल (जमीनी) सर्वे डीएमआरसी ने पूरा कर लिया है। चार अगस्त को डीएमआरसी अधिकारी जीडीए में सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तैयार एलाइनमेंट का प्रेजेंटेशन दे सकते हैं।
विज्ञापन


प्रेजेंटेशन में मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े जीडीए, आवास विकास परिषद, नगर निगम, यूपीएसआईडीसी के साथ ही सिंचाई, विद्युत विभाग आदि विभागों के अधिकारी भी रहेंगे। इसी माह मेट्रो ट्रैक निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

बीते दिनों डीएमआरसी ने मेट्रो ट्रैक निर्माण के लिए पूरे रूट का भौतिक सर्वेक्षण शुरू किया था। इसके अंतर्गत ट्रैक निर्माण की राह में आने वाली विद्युत, सीवर, टेलीफोन, गैस, पेयजल लाइनों और मौके पर उपलब्ध जमीन की जानकारी ली गई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही डीएमआरसी ने पिलर बनाने के लिए मिट्टी की जांच भी शुरू की थी। इसके सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इस माह के अंत तक सैंपल की रिपोर्ट आ जाएगी।

जिसके बाद पिलर निर्माण के स्थान तय हो जाएंगे। जीडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि डीएमआरसी की टीम ने सर्वे पूरा कर एलाइनमेंट तैयार किया है।

संभवत: चार अगस्त को डीएमआरसी की टीम जीडीए में एलाइनमेंट का प्रेजेंटेशन देगी। प्रेजेंटेशन में कुछ संशोधन कराना होगा तो उससे संबंधित सुझाव डीएमआरसी को बताए जाएंगे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें