फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 30 नवंबर तक बड़ौदा हाउस में बनवा सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे मुख्यालय के पेंशनभोगी सेवा केंद्र में चल रहा अभियान 5.0, जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए मिलेगी सहायता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पेंशनभोगियों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 के तहत बड़ौदा हाउस स्थित मुख्यालय के पेंशनभोगी सेवा केंद्र में विशेष सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत पेंशनभोगी 30 नवंबर 2026 तक अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र बनवा और जमा करवा सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाना और पेंशनभोगियों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत देना है। सेवा केंद्र में तैनात कर्मचारी डिजिटल प्रमाणपत्र तैयार करने और उसे जमा कराने में सहायता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सुविधा से खासकर बुजुर्ग पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। डिजिटल व्यवस्था के जरिए वे अपनी पहचान का सत्यापन कराकर प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। रेलवे ने सभी पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा यानी 30 नवंबर से पहले जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें