दिल्ली के धौलाकुआं सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत का फैसला चार दिनों के लिए टल गया है। अब विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट 14 अक्तूबर को फैसला सुनाएगी।
द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने शुक्रवार को कहा कि लंबी छुट्टियों के कारण वह समय नहीं निकाल पाए जिससे ऑर्डर लिखाने का काम पूरा नहीं हो सका। मुकदमे के फैसले के लिए अगली तारीख दी जा रही है।
मामला 24 नवंबर 2010 को आरोपियों द्वारा बीपीओ कर्मी को धौलाकुआं थाना इलाके से मोतीबाग गुरुद्वारा के नजदीक से अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म का है।
केस का फैसला 22 सितंबर को आना था। बचाव पक्ष ने उस दिन आवेदन दायर कर अभियोजन पक्ष पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।