फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिषासुर दिवस पर जेएनयू में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कावेरी हॉस्टल में महिषासुर शहादत दिवस को लेकर बवाल हो गया है। यहां कुछ छात्र संगठन इसे मनाने और ना मनाने को लेकर आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आइसा समेत कई अन्य छात्र संगठनों के छात्र शुक्रवार शाम जेएनयू के कावेरी हॉस्टल के भोजनालय में जुटकर महिषासुर शहादत दिवस मना रहे थे। इस दौरान छात्र दलित उत्थान आदि से संबधित विचार रख रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मौके पर भाजपा की छात्र विंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र मौके पर पहुंच कर नारे लगाने लगे।

इसके बाद लगातार गहमा-गहमी की स्थिति बनी रही काफी जद्दोजहद के बाद दोनों के छात्रों को शांत कराकर वहां से बाहर किया गया।

लगे जय श्रीराम व जय माता दी के नारे

महिषासुर शहादत दिवस को लेकर हुए बवाल में छात्र संगठन एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आरोप है कि जब आइसा समेत अन्य छात्र संगठन हॉस्टल के भोजनालय में चर्चा कर रहे थे तभी एबीवीपी के छात्रों ने वहां जय श्रीराम व जय माता दी के नारे लगाने शुरू कर ‌दिए।

यही नहीं, एबीवीपी पर दलित विरोधी नारे लगाने के भी आरोप लगे। जानकारी के मुताबिक इसी गहमा-गहमी में भोजनालय का दरवाजा भी टूट गया। आरोप है कि एबीवीपी ने यहां तोड़फोड़ मचाई है। जबकि एबीवीपी ने इन आरोपों का खंडन किया है।

महिषासुर शहादत दिवस जेएनयू में पहले भी मनाया जाता रहा है। इसमें दलित छात्र अपने उत्‍थान आदि की चर्चा करते हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजी मैगजीन के एडिटर इन चीफ पर केस दर्ज

इससे पहले दिल्ली के वसंतकुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने बुधवार शाम अंग्रेजी मैगजीन के एडिटर इन चीफ इवान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक सौहार्द को खराब करने का मामला दर्ज किया गया था। जेएनयू के छात्र अंबा शंकर वाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश और नोएडा स्थित प्रिंटिंग प्रेस में दबिश दी गई है, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार ग्रेटर कैलाश निवासी इवान मैगजीन के एडिटर इन चीफ इवान है। मैगजीन के अक्तूबर के अंक में मां दुर्गा और महिषासुर को लेकर आपत्तिजनक बातें छपी हैं। बताया गया है कि मैगजीन जेएनयू के हॉस्टल में बांटी गईं। इसके बाद यूनिवर्सिटी के छात्र अंबा शंकर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इधर, बृहस्पतिवार को जेएनयू में महिषासुर का जन्मदिन मनाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें