फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैंट से धौलाकुआं तक पहुंचें सिग्नल फ्री, वाहनों का रास्ता करीब चार किलोमीटर कम

Mon, 23 Sep 2019 05:43 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धौलाकुआं फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलाकुआं फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे आवागमन के लिए खोल दिया गया है। फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद दिल्ली कैंट से धौला कुआं जाने वाले वाहन अब सरपट निकल सकेंगे। सिग्नल फ्री रूट होने के कारण इस रूट पर वाहन चालकों का चार किमी का सफर कम हो गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक फिलहाल कुछ जगहों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है  इसे जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन फ्लाईओवर से क्रिबी प्लेस होते हुए धौलाकुआं तक पहुंचने के लिए फिलहाल तीन रास्ते हैं। इसके अलावा मध्य दिल्ली या रिंग रोड और करोल बाग के लिए भी तीन रास्ते हैं। कैंट से सीधे कनॉट प्लेस या चाणक्यपुरी, आरएमएल के लिए किर्बी प्लेस से तीन रास्ते हैं। इन रास्तों से निकलते वक्त वाहन चालकों को जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता है।

प्रदूषण भी होगा कम

रोजाना इस रूट से आवागमन करने वालों का कहना है कि पुराने डायवर्ट किए गए रूट पर कुछ बसें चलाई जानी चाहिए। इससे एक ही मार्ग पर वाहनों का बोझ नहीं बढ़ेगा, जिससे जाम की स्थिति से भी बचना संभव होगा। इससे न केवल जाम नहीं लगेगा, बल्कि लोग कम समय में गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें