अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ लाभ महोत्सव का धनतेरस लकी ड्रॉ निकाला गया है। पूरे उत्तर भारत से 21 विजेता डिजिटल लकी ड्रॉ के माध्यम से चुने गए। अमर उजाला के नोएडा कार्यालय में विजेताओं का नाम लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रतिष्ठित समाजसेवी व उद्योगपति पीयूष द्विवेदी ने चुना। पीयूष का कहना है कि यह ड्रॉ पूरी पारदर्शिता के साथ कराया गया और ऐसी प्रक्रिया से आमजन के बीच काफी भरोसा कायम होता है।
ये रहे धनतेरस लकी ड्रा के विजेता
आगरा से बॉबी कुमार, नीरज कुमार, कोमल और मयंक, इटावा से सूबेदार सिंह, औरैया से आलोक यादव, कुल्लू से पंकज ठाकुर, गाजीपुर से अनुज राजवंशी, गोरखपुर से राज कुमार मौर्य, चंडीगढ़ से अनिल कुमार, नोएडा से ऋषभ भाटी, पीलीभीत से शिल्पी सक्सेना, बरेली से प्रवेश कुमार, बुलंदशहर से सुरेंद्र प्रभात, मुजफ्फरनगर से अंश चंदेल, लखनऊ से दीपक राजा और अखिलेश वर्मा, सोनीपत से राजेश, संत रविदास नगर से अनुज श्रीवास्तव, नैनीताल (हल्द्वानी) से जगदीश चंद्र और लखीमपुर खीरी से राम प्रताप मिश्र।
30 नवंबर तक चलेगा शुभ लाभ महोत्सव कार्यक्रम
धनतेरस लकी ड्रॉ शुभ लाभ महोत्सव कार्यक्रम का मात्र एक और पड़ाव है। अब भी शुभ लाभ महोत्सव में खरीदारी कर लोग इनाम जीत सकते हैं। शुभ लाभ महोत्सव 30 नवंबर तक चलेगा। अमर उजाला में प्रकाशित शुभ लाभ महोत्सव के विज्ञापन देखकर अपने शहर में आयोजित शुभ लाभ से जुड़े प्रतिष्ठानों की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही उनकी दुकान से खरीदारी के फायदे भी जान सकेंगे।
विजेता को दुबई यात्रा का मिलेगा मौका
खरीदारीकर दुकानदार से लकी ड्रॉ क्यूआर कोड लेना होगा और डिजिटल कूपन भरना होगा। दिसंबर-2023 तक बाकी के विजेताओं के नाम घोषित होंगे। इनमें तीन को बाइक और 10 विजेताओं को अपने किसी खास के साथ मुफ्त दुबई यात्रा का मौका मिलेगा। इसके अलावा पाठकों को टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर व अन्य उपहार जीतने का सुनिश्चित मौका मिलेगा। सभी उपहार लकी ड्रॉ के माध्यम से दिए जाएंगे।