फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर मिर्च मांगी तो युवक का किया ऐसा हाल देखकर दंग हुई पुलिस

Mon, 12 Mar 2018 12:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाना खाते वक्त एक युवक ने ढाबे पर हरी मिर्च मांग ली। इससे गुस्साए होटल मालिक और कर्मचारियों ने युवक का ऐसा हाल कर दिया। देखकर आपका खून खौल जाएगा।
विज्ञापन


राजधानी में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। दिल्ली के प्रीत विहार में एक ऐसे ही मामले में मिर्च मांगने पर ढाबा मालिकों ने कर्मचारी के साथ मिलकर एक युवक को जमकर पीटा और पेट में करछी घुसा दी। 

इलाज के दौरान मैक्स अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर ढाबा मालिक सचिन, गोविंदा और इनके कर्मचारी करण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पवन (33) परिवार के साथ वेस्ट विनोद में रहता था। उसकी आईसक्रीम की दुकान है। रविवार को छुट्टी होने के कारण पवन ने प्रीत विहार स्थित कमल ढाबे में सोयाचाप खाने की योजना बनाई। 
विज्ञापन

फाइल फोटो
शाम के समय पवन अपने दोस्त दीपक के साथ प्रीत विहार कम्युनिटी सेंटर पहुंचा। वहां उसने खाना ऑर्डर कर खाना शुरू किया। पवन ने कर्मचारियों से मिर्च मांगी। किसी बात पर पवन की होटल मालिकों से तू-तू-मैं-मैं हो गई। 

आरोप है कि होटल मालिक सचिन और गोविंदा व कर्मचारी करण ने पवन को बुरी तरह पीट दिया। दीपक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन मारपीट के दौरान आरोपियों ने खाना बनाने वाली कर्छी पवन के पेट में घुसा दिया। 

इससे पवन की अतड़ियां बाहर आ गईं। सूत्रों की मानें तो ढाबे मालिक इलाके के दबंग शख्स हैं, चिल्लाने पर कोई पवन की मदद को भी नहीं आया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें