फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्नान पूर्णिमा पर जगन्नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
संकीर्तन, शोभायात्रा और पुष्पाभिषेक के साथ संपन्न हुआ पारंपरिक उत्सव, 16 से 27 जुलाई तक होंगे रथ यात्रा महोत्सव के आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। त्यागराज नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का पारंपरिक स्नान पूर्णिमा (स्नान यात्रा) उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए तथा महाभिषेक में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जगन्नाथ के प्राकट्य से जुड़ी कथा के श्रवण से हुई। इसके बाद भगवान को पारंपरिक छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम 4:30 बजे आयोजित संकीर्तन मेले में भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। शाम 5 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य शोभायात्रा मंदिर परिसर की परिक्रमा करते हुए निकाली गई। इसके पश्चात विभिन्न पवित्र नदियों के जल, सुगंधित द्रव्यों एवं दिव्य जल से महाभिषेक तथा पुष्पाभिषेक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के उपाध्यक्ष डीएन साहु ने बताया कि स्नान पूर्णिमा रथ यात्रा महोत्सव का महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि 16 से 27 जुलाई तक रथ यात्रा महोत्सव आयोजित होगा। इसके तहत 15 जुलाई को नवयौवन दर्शन, 16 जुलाई को 59वीं श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा, 24 जुलाई को बहुदा यात्रा और 27 जुलाई को नीलाद्रि बीजे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें