फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में नाबालिग से घिनौनी हरकत

Wed, 03 Dec 2014 11:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में एक मासूम के साथ नशे में तीन युवकों ने घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। शराब के नशे में युवकों ने नाबालिग के निजी अंगों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


किसी तरह बच्चा उनके चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा। सामने आए मामले के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। सोमवार को 17 वर्षीय नाबालिग ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि सेक्टर-51 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले तीन कैब चालक के यहां वह खाना बनाने का काम करता था।
विज्ञापन


आठ माह काम करने के बाद उसने काम छोड़ दिया तो उसे दो माह का वेतन देकर छह महीने के रुपये रोक लिए। इसे लेकर वह कई दिनों से चक्कर काट रहा था। 30 नवंबर की रात को आरोपी जितेंद्र उर्फ रजत, नरेंद्र और जसवंत ने उसे अपने कमरे पर बुलाया। जब वह कमरे पर पहुंचा तो तीनों शराब पी रहे थे। तीनों ने उसके साथ मारपीट की।

पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक शराब के नशे में इस कदर डूबे थे कि उन्होंने बच्चे के निजी अंगों को नुकसान पहुंचा दिया। उनके चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। सदर थाना पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे को मेडिकल के लिए भेजते हुए आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ रजत और नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा साथी जसवंत फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी के मुताबिक मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें