भाजपा का चाय पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा भाग शनिवार को संपन्न हुआ। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के नौ स्थानों पर भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किया।
विश्व महिला दिवस पर बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के 300 शहरों में एक साथ महिलाओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसका टीवी स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया।
देश भर से जुड़ी महिलाओं ने भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी से सवाल किए। हालांकि शहरवासियों को फिर मायूसी हुई। किसी को सवाल पूछने का अवसर नहीं मिला।
मालीवाड़ा और राकेश मार्ग पर कार्यक्रम के लिए अनुमति पत्र दिखाने में हुई देरी से पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।