बस स्टैंड के पास स्थित एक जूता शोरूम के शटर का ताला तोड़कर और सेंध लगाकर बदमाशों ने ढाई लाख की चोरी कर ली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। आदर्श नगर कालोनी निवासी पंकज थापर की बस स्टैंड के पास
हिल्स बूथ के नाम से जूतों का तीन मंजिला शोरूम है। शुक्रवार रात चोर छत से होकर शोरूम की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और शटर का ताला तोड़ने के बाद दीवार में सेंध लगाई।
चोरों ने एक लाख रुपये और डेढ़ लाख के जूते उड़ा दिए। शनिवार सुबह पंकज को चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
एसएचओ ने बताया कि शोरूम में लगे सीसी कैमरे में चोरों की फुटेज है, लेकिन उनका चेहरा नहीं आ पाया है। वारदात किसी परिचित का हाथ लग रहा है।
नंदग्राम में बंद मकान में चोरी
गाजियाबाद। नंदग्राम में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की ज्वेलरी और 45 हजार की नगदी चुरा ली। एसएचओ ने बताया कि संगम विहार के बृजेश राणा बृहस्पतिवार को परिवार सहित शादी में शामिल होने देवरिया गए थे।
शुक्रवार देर शाम घर लौटने पर चोरी का पता चला। चोर अलमारी में रखी हजारों रुपये कीमत की सोने चांदी की ज्वेलरी सहित 45 हजार की नगदी साथ ले गए।