फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमीट्रिक नंबर से होगी गाय की पहचान

Thu, 18 Feb 2016 05:15 PM IST
भोला पाण्डेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
देसी गायों को संरक्षण देने के लिए राज्य पशुपालन विभाग ने एक डाटाबेस तैयार कर उन्हें बायोमीट्रिक नंबर देने और हेल्थ कार्ड बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


इसको नस्ल सुधार के तहत अमलीजामा पहनाया जाएगा। साथ ही छह किलो और उससे अधिक दूध देने वाली गाय के मालिकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। विभागीय कर्मचारी पशुपालकों के घर जाकर टीकाकरण भी करेंगे। यह अभियान पल्स पोलियो अभियान के तहत ही चलाया जाएगा।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों विधानसभा में गौसंरक्षण कानून पारित किया था, जिसमें गायों के संरक्षण की बात कही गई थी। पशुपालन विभाग इस ओर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, गौसंरक्षण के क्रम में देसी गायों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। हर जिले में दुधारू गायों और अन्य पशुओं का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। उनमें जितनी देसी गाय हैं, उन्हें अब बायोमीट्रिक नंबर दिए जाएंगे और उनका हेल्थकार्ड बनाया जाएगा।

विभाग की मानें तो फरीदाबाद और पलवल जिले में दुधारू पशुओं की संख्या करीब तीन लाख 70 हजार है। अकेले फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में पशुपालकों ने एक लाख 70 हजार गाय-भैंस पाली है।

हेल्थ कार्ड से होगी देसी गायों की जांच
विभाग के मुताबिक पशुपालकों की देसी गायों का एक हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा। हर छह महीने में अभियान चलाकर उनके ब्लड सैंपल लिए जाएंगे ताकि जांच कर यह पता लगाया जा सके कि पहले लगाए गए टीके का कितना असर है। इससे अनेक प्रकार की बीमारियों का पता चलेगा और समय रहते उसका इलाज संभव होगा। यह अभियान पल्स पोलियो अभियान के तहत घर-घर जाकर किया जाएगा।

पशुपालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, देसी गाय पालने वाले किसानों को निर्धारित मात्रा और उससे अधिक दूध देने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। छह किलो और उससे अधिक दूध देने वाली गाय के मालिक को 10 से 20 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक प्रदेश में हरियाणा और साहीवाल दो प्रकार की नस्ल पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। नस्ल सुधार के लिए उच्च क्वालिटी के हरियाणा सांडों के सीमन मंगवाए जा रहे हैं। जिस सांड के सीमन से अधिक दूध निकलेगा उसके बछड़ों को बूल्स सेंटर में रखने की व्यवस्था की जाएगी ताकि उससे प्रजनन क्षमता बढ़ाई जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें