मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई चिट्ठी के अगले दिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल पर हमला बोला है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि तथाकथित प्याज घोटाले की जांच मोदी जी के इशारे पर एसीबी कर रही है। हम तथाकथित प्याज घोटाले की जांच के लिए तैयार हैं।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्याज खरीद के सभी कागजात मीडिया के सामने रख चुके हैं। फिर भी सारी फाइल पीएमओ व मोदी जी को भेज देंगे।