फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैंसर मरीजों के लिए डेंटल ओपीडी से मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) में कैंसर मरीजों के लिए डेंटल ओपीडी सुविधा शुरू हो गई है। यह सुविधा करीब दो महीने पहले शुरू की गई थी। यहां सिर्फ कैंसर मरीजों के दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याओं की जांच व उपचार होता है। रोजाना करीब 10 कैंसर मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।
कैंसर उपचार जैसे रेडियोथेरेपी से पहले दांतों और मुंह की स्थिति की जांच महत्वपूर्ण है। दांतों में संक्रमण, कैविटी या मसूड़ों की समस्या का पहले उपचार किया जाता है। इससे कैंसर के मुख्य उपचार के दौरान होने वाली दंत संबंधी जटिलताएं कम होती हैं। पहले मरीजों को डेंटल फिटनेस के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) भेजा जाता था। इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त समय व आने-जाने की परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को मिली राहत डीएससीआई की क्लिनिकल एंड प्रिवेंटिव ऑक्नोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रज्ञा शुक्ला ने बताया। कैंसर मरीजों के उपचार से पहले ओरल और डेंटल जांच बहुत जरूरी है। अब मरीजों को दूसरे अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। डीएससीआई में ही डेंटल जांच व फिटनेस की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। यह ओपीडी सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें