फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वीर नारियों और शहीदों के आश्रितों को दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। एयर इंडिया सैट्स एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईसैट्स) ने वीर नारियों, शहीद सैनिकों की पत्नियों और उनके आश्रितों को रोजगार देने की पहल शुरू की है। इसके तहत पहले समूह में 10 उम्मीदवारों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नौकरी दी गई है। इन उम्मीदवारों ने एआईसैट्स ट्रेनिंग एकेडमी में हवाई अड्डे पर काम करने से जुड़ा प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग, यात्री सेवा और अन्य जरूरी कामों की जानकारी दी गई। अब उन्हें कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, लोड कंट्रोल एजेंट, कार्गो सर्विस एजेंट और रैंप एजेंट जैसे पदों पर काम करने का मौका मिलेगा। यह पहल एआईसैट्स ने भारतीय सेना और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑफिस (एडब्ल्यूपीओ) के साथ मिलकर शुरू की है। इसका उद्देश्य शहीद सैनिकों के परिवारों को रोजगार के अवसर देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। एआईसैट्स के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी नमित बाइकर ने बताया कि वीर नारियों और शहीद सैनिकों के परिवारों के त्याग का कोई बदला नहीं चुकाया जा सकता। यह पहल उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने और बेहतर भविष्य बनाने का अवसर देने की एक कोशिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें