फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक जगदीप सिंह टिकट कटने से नाराज, इस पार्टी में हो सकते हैं शामिल 

Sat, 18 Jan 2020 08:31 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जगदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के हरिनगर सीट से विधायक जगदीप सिंह ने आप से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पार्टी ने जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की है उनमें उनका नाम शामिल नहीं है। जिसके चले वह पार्टी ने से नाराज हो गए। वहीं अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक वह भाजपा की साथी पार्टी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


आप पार्टी ने जगदीप की जगह राजकुमार ढिल्लों को टिकट दिया है। ढिल्लों कुछ समय पहले ही कांग्रेस पार्टी छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। जगदीप ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर भी आपत्ति जताई थी। वहीं अब आप में कांग्रेस से पांच लोग शामिल हुए हैं जो कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सिख विरोधी दंगों में शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले द्वारका से विधायक आर्दश शास्त्री आज कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनका भी आम आदमी पार्टी ने टिक्ट काट दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें