फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने के बावजूद भी नहीं कम हो रहा डेंगू

Thu, 08 Oct 2015 06:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को आठ नए मरीजों में डेंग वायरस की पुष्टि हुई जबकि 29 मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


मौसम बदलने के साथ ही डेंगू का असर कम होने की उम्मीद लगा रहा स्वास्थ्य विभाग नए मरीज मिलने के बाद हरकत में आ गया है। विभाग डेंगू-मलेरिया पीड़ितों के घरों के आस पास फॉगिंग और एंटी लार्वा एक्टिविटी कराने में जुटा है।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रामभगत ने बताया कि डेंगू के आठ मामलों में सिर्फ एक सिविल अस्पताल का है बाकी सभी निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। संदिग्धों की संख्या बढ़कर 1560 हो गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा मलेरिया के मरीजों की संख्या 80 हो गई है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 29 मरीजों में मलेरिया परजीवी पाया गया। मलेरिया के यह मामले स्वास्थ्य केंद्रों आए हैं।
विज्ञापन


इन सभी के निवास स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित होने के बाद तुरंत दवाई का छिड़काव और फॉगिंग का काम कराया जाएगा।

बताया कि डेंगू-मलेरिया पीड़ित मरीजों के परिजनों की ब्लड स्लाइड तैयार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। विभाग की टीम प्राइवेट हॉस्पिटल के संपर्क में भी हैं और मरीजों के पूरी जानकारी जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें