फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मलेरिया और डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, 10 दिन में 50 लोग पहुंचे अस्पताल

Tue, 13 Oct 2020 01:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में मलेरिया और डेंगू रोग की रफ्तार में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं चिकनगुनिया का असर भी कम मिल रहा है लेकिन बीते 10 दिन में डेंगू ने दिल्ली के 50 लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को दिल्ली नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार 1 से 10 अक्तूबर के बीच दिल्ली में 50 लोग डेंगू संक्रमित मिले हैं। जबकि मलेरिया के चलते 13 लोग बीमार पड़े हैं। हालांकि इस बीच दो लोग चिकनगुनिया संक्रमित भी मिले हैं। 

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू के 54 मामले सामने आए थे। इस साल में अभी तक 316 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 467 था। ठीक इसी तरह मलेरिया के अभी तक 189 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 459 था। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष चिकनगुनिया संक्रमित 71 लोगों की पुष्टि हुई है। पिछले वर्ष 10 अक्तूबर तक 118 लोगों को चिकनगुनिया हुआ था। 
विज्ञापन


कालरा अस्पताल के निदेशक डॉ. आरएन कालरा का कहना है कि दिल्ली में मौसम में आए बदलाव के साथ डेंगू के लक्षण तेजी से बढ़ रहे हैं। जिन मरीजों में बुखार या अन्य के लक्षण दिखाई देते हैं वह तुरंत अपनी जांच करवाएं। यदि वह समय पर जांच करवाते हैं तो डेंगू या अन्य से हालत गंभीर नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें