फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार एनडीआरएफ जवानों को हुआ डेंगू

Mon, 19 Oct 2015 01:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित एनडीआरएफ के चार जवानों समेत पांच लोग डेंगू की चपेट में हैं। साथ ही पांच अन्य जवान बुखार और टायफाइड से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


सभी का बटालियन के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ही एनडीआरएफ जवान गिरधारी सिंह की संदिग्ध बुखार से मौत हो गई थी। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नए आंकड़ों में गाजियाबाद में 43 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं।

एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की आठवीं बटालियन के कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बटालियन में पिछले दो माह से सफाई और फॉगिंग के साथ विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं।
विज्ञापन


जवान विनोद कुमार, उभीदुल्ला, महेंद्र सिंह और बबली डेंगू की चपेट में आ गए। साथ ही जवान राजेंद्र सिंह की पत्नी रिंकी भी डेंगू से पीड़ित है। इन सभी का बटालियन के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हरसांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में भी लोग बुखार की चपेट में हैं। हरसांव और गोविंदपुरम में फागिंग न होने से डेंगू मच्छर का खतरा बना है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके यादव ने बताया कि सभी क्षेत्रों में शेड्यूल बनाकर फॉगिंग कराई गई। जवानों के ब्लड जांच के लिए बटालियन के अस्पताल में लैब बनाई गई है।
विज्ञापन


गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा, दिल्ली और हापुड़ के पांच दिनों के 455 सैंपल की जांच में 48 नए मामले सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें