फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू मुक्त दिल्ली अभियान को कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर दिया समर्थन, बताया जरूरी

Mon, 09 Sep 2019 12:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेंगू मुक्त दिल्ली अभियान में शामिल हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डेंगू के खिलाफ दिल्ली सरकार के अभियान को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। 10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान के दूसरे रविवार को कई सेलेब्रिटी ने भी इसे समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इसमें सभी का समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि डेंगू को हराने का यह मंत्र दिल्लीवासियों के लिए बहुत उपयोगी होगा। ईश्वर आपको समाज की भलाई के लिए काम करने की शक्ति दें। स्वास्थ्य और शिक्षा में हम सब आपके साथ हैं। आशीर्वाद, समर्थन और प्रशंसा के साथ हमें आप पर गर्व है। 

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा, ‘मुझे टैग करने के लिए धन्यवाद। मैं आज दिल्ली में नहीं हूं, लेकिन मेरे माता-पिता हैं। वे डेंगू से लड़ने की चुनौती स्वीकार करते हैं। यह जलजनित बीमारियों से खुद को बचाने के लिए एक शानदार पहल है। महेश भट्ट ने दिल्ली को डेंगू फ्री बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल को और शक्ति मिलने की कामना की। इमरान हाशमी ने भी इस मुहिम का समर्थन किया।
विज्ञापन


उस्ताद अमजद अली खान ने ट्वीट कर कहा कि आपके समय में से सिर्फ 10 मिनट आपके परिवार को डेंगू से बचा सकते हैं। गीतकार जावेद अख्तर ने राजनीति से ऊपर उठकर सभी से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोग आपकी राजनीतिक प्राथमिकताओं की परवाह नहीं करता। स्वरा भास्कर ने कहा कि आपका 10 मिनट का समय आपके परिवार को डेंगू से बचा सकता है। अभिनेता राहुल देव ने ट्वीट किया, ‘हैप्पी संडे दिल्ली! स्वास्थ्य सर्वोपरि है।’ कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी डेंगू के खिलाफ लड़ाई का समर्थन किया। 

राजनिवास में एलजी ने की जांच
उपराज्यपाल अनिल बैजल भी इस अभियान में शामिल हुए। उन्होंने रविवार को राजनिवास का निरीक्षण किया। उन्होंने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घर का निरीक्षण करते हुए तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने कहा कि जमा पानी के सभी संभावित स्रोत की जांच के लिए निवास पर निरीक्षण किया। जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए अपने घरों और आसपास की जांच करें। डेंगूमुक्त दिल्ली हमारा लक्ष्य है। सीएम ने पिछले दिनों उनसे मिलकर इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी। उपराज्यपाल ने दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली पुलिस आयुक्त को भी अपने विभागों को डेंगू से लड़ने के अभियान में शामिल होने का निर्देश दिया है। 

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भी दिया समर्थन
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने भी अभियान को अपना समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को कपिल देव के घर जाकर मिले। कपिल देव ने कहा कि लोग बीमार नहीं हों, इससे बड़ी बात और किसी के लिए क्या हो सकती है। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशी है कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत कपिल देव भी इस अभियान से जुड़ गए हैं। केंद्र सरकार, एमसीडी, उपराज्यपाल के समर्थन से हम डेंगू से लड़ाई करने में समर्थ हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें