फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-बुखार से तीन और की मौत

Wed, 30 Sep 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहानी नूरनगर निवासी प्रियंका उपाध्याय (26) की सर्वोदय अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। बुखार के चलते रविवार सुबह महिला को परिजनों ने संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को प्रियंका की रिपोर्ट आई तो उसे डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रियंका के परिजनों ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उधर संयुक्त अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही प्रियंका के खून की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। मौत के बाद मंगलवार शाम उसकी टेस्ट रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


प्रियंका की छह साल की एक छोटी बेटी और तीन साल का बेटा है। प्रियंका के पिता मोहित उपाध्याय ने बताया कि  रविवार सुबह संजयनगर संयुक्त अस्पताल में महिला को भर्ती किया गया।

डॉक्टर ने बाहर से दवा व इंजेक्शन लेने को कहा। इंजेक्शन लगाते ही प्रियंका की तबियत बिगड़ी और वो सोमवार सुबह कोमा में चली गई।

डॉक्टर ने उसको आकर देखने की जगह जीटीबी के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजनों ने तुरंत सर्वोदय में एडमिट करने पर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया, उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई।

बुखार से मुरादनगर में फिर हुईं दो मौतें
सोमवार रात रहस्यमय बुखार से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। कच्ची सराय में यामीन (40) कुरबान परिवार सहित रहता था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।

पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। घर में रहकर इलाज करा रहा था। सोमवार रात बुखार के चलते यामीन की मौत हो गई।

इसके अलावा सुल्तानपुर गांव निवासी सलीमुद्दीन (63) पुत्र बशीर पिछले बीस दिन से बुखार से पीड़ित था। मजदूरी करता था।

गरीब होने के कारण घर में रहकर इलाज करा रहा था। सोमवार देर शाम सलीमुद्दीन की भी मौत हो गई।

सीएचसी प्रभारी डा.सूर्यांशु ओझा का कहना है कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नही है। उन्होंने बताया कि नूरगंज कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कर दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें