फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से तीन और की मौत, बढ़ी दहशत

Sat, 19 Sep 2015 01:20 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
‘डेंगू’ से किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। लोनी में अशोक विहार कालोनी निवासी जाकिर (29) बीते पांच दिनों से बुखार से पीड़ित था। उसका दिल्ली स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि स्वामी दयानंद अस्पताल में हुए टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी।

दूसरी ओर टीएचए स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में 17 वर्षीय किशोरी की डेंगू से मौत की चर्चा रही, लेकिन अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन


मोदीनगर के गोविंदपुरी प्रीत (14) पुत्र गुरप्रीत की मौत हो गई। प्रीत संतपुरा स्थित सेंट टेरेसा में दसवीं का छात्र था। उसे चार दिन से तेज बुखार आ रहा था।

शुक्रवार दोपहर गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।  उधर, शुक्रवार को जनपद में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 73 हो गई।

सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कुल 70 सैंपल लिए गए। इनमें से गाजियाबाद के 7, दिल्ली के 3, नोएडा के 2 और हापुड़ के 2 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक जिले के कुल 550 सैंपल जांचे गए हैं, जिनमें से 73 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बता दें कि जनपद में अब तक डेंगू से पांच मौत हो चुकी हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से केवल एक मौत ही बता रहा है।

पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी में 25 को बुखार, डेंगू का शक
पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसायटी में करीब 20 से 25 लोग बुखार की चपेट में है। हालांकि रेजिडेंट्स को शक है कि इनमें से काफी लोगों को डेंगू है।

रेजिडेंट्स का आरोप है कि नगर निगम समय पर फॉगिंग करा देता, तो हालात नहीं बिगड़ते। सोसायटी के बी और सी ब्लॉक में पीड़ितों की संख्या अधिक है।

सोसायटी के करीब हर घर में किसी न किसी को वायरल है। इस समय सोसायटी में करीब 100 से ज्यादा लोग वायरल और टाइफाइड के शिकार हैं।

सी ब्लॉक में निवासी प्रिया सक्सेना (28) को पिछले शुक्रवार से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। प्रिया की सास साधना सक्सेना ने बताया कि इलाज चल रहा है।

वहीं सोसायटी स्थित शिवशक्ति मंदिर के सेवक परशुराम शास्त्री की भी तबियत खराब है। जांच में डेंगू आने के बाद दिल्ली स्थित मधुविहार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मंदिर के मुख्य पुजारी पं.गिरीश मिश्रा ने बताया कि दो सेवादारों को डेंगू हो चुका है। सोसायटी में हर रोज कोई न कोई डेंगू की चपेट में आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें