फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्री और महिला IPS विवाद में की गई विज को हटाने की मांग

Sun, 29 Nov 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और महिला आईपीएस के बीच का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुनीता सहरावत विज को तुरंत पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस घटना की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महिलाओं के अपमान किए जाने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सहरावत ने कहा कि कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी।

कांग्रेस ने फतेहाबाद में महिला एसपी संगीता कालिया के साथ हुई घटना को निंदनीय बताया। कहा कि यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में अपनी मर्यादा भूल चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

बदसलूकी का हवाला देकर विज को हटाने की मांग

फतेहाबाद की इस घटना पर सहरावत ने कहा कि एक तरफ भाजपा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा लगा रही है और दूसरी ओर उसका रवैया महिला वर्ग के प्रति काफी संवेदनहीन है।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता महिला अधिकारियों के साथ बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। महिला कांग्रेस की ओर से सरकार से मांग की गई है कि वह अपनी कथनी और करनी को एक जैसा रखें।

तभी जनता सरकार पर विश्वास कर पाएगी। महिला अधिकारी का अपमान करने वाले मंत्री को भी पद से हटाने की कांग्रेस ने सरकार से मांग की है। कहा कि ऐसी घटनाओं से अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें