फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देवीलाल को भारत रत्न दिलाने मांग ने जोर पकड़ा

Fri, 16 Jan 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के तावड़ू में अमर शहीद मदनलाल धींगड़ा एवं स्वतंत्रता सेनानी पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल को भारत रत्न से नवाजने की मांग ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने सामाजिक नेता निहाल सिंह धारीवाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार को हस्ताक्षर युक्त पत्र भेजकर दोनों को मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजने की मांग की है।

सामाजिक नेता निहाल सिंह धारीवाल ने कहा कि देश की आजादी में दोनों रणबांकुरों का अविस्मरणीय योगदान रहा है। शहीद मदनलाल धींगड़ा ने जहां अल्पायु में देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति दी।
विज्ञापन


वहीं स्व. देवीलाल ने 14 वर्ष की अल्पायु में जंग-ए-आजादी के आंदोलन शूरमाओं से कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद कराने का काम किया था। उन्होंने वार्ड-7 सुभाष मार्केट में बने शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा व बोर्ड लगाने की भी जिला प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें