फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आप के एक और विधायक से रंगदारी मांगी, जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज

Sun, 26 Jun 2022 04:54 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एक और आप विधायक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त को जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने पांच लाख रुपये की मांग की है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा से रंगदारी का का मामला सामने आया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा से रंगदारी मांगने का मामला सुलझा भी नहीं पाई थी कि एक और आप विधायक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस बार बदमाशों ने आंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त को जान से मारने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की है।

विज्ञापन


मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई। स्पेशल सेल ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों ही मामलों की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि आप विधायक को उसी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है जिससे पहले विधायक संजीव झा को मिली थी। विधायक ने बताया कि 22 जून को रात 11 बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया था कि विक्की नामक शख्स को 23 जून की शाम तक पांच लाख रुपये दे दे। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। विधायक को डराने के लिए बदमाशों ने एक पिस्टल व कार्बाइन का वीडियो भी भेजा था। अजय दत्त की ओर से शनिवार को इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई। 

विज्ञापन

केस दर्ज होने के बाद भी आप विधायकों को मिल रही धमकी
अपने विधायकों को मिल रही जान से मारने की धमकी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। पार्टी ने दिल्ली पुलिस व केंद्रीय गृहमंत्री पर भी हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि मामला दर्ज कराने के बाद भी आप विधायकों को पैसा देने या जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। आप सांसद संजय सिंह का सवाल है कि केंद्रीय गृह मंत्री के अधीन काम करने वाली दिल्ली पुलिस अगर विधायकों को धमकी देने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करवा पा रही है तो आम लोगों का क्या हाल होगा।

पार्टी दफ्तर में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में पिछले दिनों में गैंगवार की कई घटनाएं हुई हैं। अदालत के अंदर गोलीकांड और हत्या की घटनाएं हुई। अब दिल्ली में आप विधायकों को माफिया फोन करके 5-10 लाख रुपये की रकम की मांग कर रहे हैं। नहीं देने पर परिवार समेत विधायकों को जान से मारने की धमकी भी जा रही है। संजय सिंह का दावा है कि फोन एक-दो बार नहीं, 24 बार फोन आया है। 

विधायक संजीव झा के पास 20 जून को फोन आया। इसमें उनसे 10 लाख रुपये की मांग की गई। पैसा न देने की सूरत में जान से मार देने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बताया कि संजीव झा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें