फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: इंस्टाग्राम पर पिटाई का वीडियो अपलोड करने पर की थी डिलीवरी बॉय की हत्या, काफी दिन से चल रही थी रंजिश

Wed, 04 Feb 2026 08:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

अरुण सपरिवार पटपड़गंज इलाके में रहता था। परिवार में माता पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह ऑनलाइन एप में डिलीवरी बॉय का काम करता था। सोमवार रात बाइक से आए तीन लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अरुण को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडव नगर इलाके में पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करने पर सोमवार रात डिलीवरी बॉय अरुण राज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में तीन नाबालिगों को देर रात पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि चार पांच माह पहले मृतक ने एक नाबालिग आरोपी की पिटाई कर दी थी। उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जिससे वह काफी अपमानित महसूस कर रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि अरुण सपरिवार पटपड़गंज इलाके में रहता था। परिवार में माता पिता के अलावा अन्य सदस्य हैं। वह ऑनलाइन एप में डिलीवरी बॉय का काम करता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह डिलीवरी करने मयूर विहार आचार्य निकेतन स्कूल के पास गया था। इसी दौरान बाइक से आए तीन लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। अरुण को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। जिसके जरिए पुलिस ने तीनों नाबालिगों की पहचान कर ली। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में शामिल दो अन्य नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी अरुण के साथ पुरानी रंजिश थी।
विज्ञापन


चार पांच माह पहले हुए झगड़े में अरुण ने एक नाबालिग को पीट दिया। मारपीट का वीडियो भी बना लिया। हाल में उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिया गया। नाबालिग ने अपने साथियों के साथ साजिश कर सोमवार रात पीड़ित का पीछा किया और आचार्य निकेतन के पास उस पर चाकू से हमला कर वहां से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें